बरेली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जीआरपी और आरपीएफ ने जंक्शन पर संयुक्त अभियान चलाकर प्लेटफार्म और ट्रेनों की चेकिंग की। इस दौरान कोई भी संदिग्ध यात्री और सामान नहीं मिला। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार और आरपीएफ इंस्पेक्टर बीएस तोमर ने फोर्स के साथ प्लेटफार्म, वेटिंग हाल, वेटिंग रूम, सरकुलेटिंग एरिया आदि की चेकिंग की। टीम ने खासतौर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को चेक किया। यात्री के संदिग्ध लगने पर उसका सामान भी खुलवाकर देखा गया। चेकिंग देर रात तक चलती रही।