बरेली। बरेली-इंदौर और बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को अब निर्धारित रूट पर संचालित किया जाएगा। झांसी रेल मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य की वजह से पिछले दिनों का रूट बदल दिया गया था।
इन ट्रेनों को निर्धारित मार्ग ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई, बिना जंक्शन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग ग्वालियर से शिवपुरी, गुना, बिना जंक्शन होते हुए चलाया जा रहा था। वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर काम अब पूरा हो गया है। 14313 लोकमान्य तिलक-बरेली प्रत्येक सोमवार और 14314 बरेली-लोकमान्य तिलक प्रत्येक शनिवार को चलती है। 14320 बरेली-इंदौर एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार और 14319 इंदौर-बरेली एक्सप्रेस प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलती है। संवाद