फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीड़ितों ने गंवाई गाढ़ी कमाई, ठगी के आरोपियों पर लचर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छोटे-छोटे अपराध में गैंगस्टर की कार्रवाई करने वाली पुलिस ठगी के आरोपियों पर नरम रुख अख्तियार कर रही है। उनके खिलाफ अब तक न तो गैंगस्टर लगाया, न ही उनकी संपत्ति जब्त की गई। इससे उनके हौसले बुलंद हैं। यह आरोप ठगों के झांसे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई गंवाने वाले पीड़ितों का है। उनका कहना है कि गैंगस्टर लगाने के साथ ही आरोपियों की संपत्ति जब्त की जाए तो उनकी डूबी रकम मिलने का रास्ता साफ हो सकता है। कई पीड़ितों ने उच्चाधिकारियों को पत्र देकर आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने व उनकी संपत्ति जब्त करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नन्हे यादव, महीपाल व उसके गुर्गे संगठित गिरोह के रूप में जमीन खरीद-फरोख्त का झांसा देकर किसानों को ठगते हैं। इस गिरोह पर शुरुआत से ही पुलिस और क्राइम ब्रांच का करम बना हुआ है। मीरगंज व भोजीपुरा पुलिस ने शुरू में कार्रवाई नहीं की। इससे यह गिरोह कंपनियों व होटलों की ब्रांच खोलने के नाम काश्तकारों को ठगता रहा। अब आईजी व एसएसपी के निर्देश पर 21 मुकदमे दर्ज होने के बाद विवेचना क्राइम ब्रांच के हवाले है। यहां भी विवेचक खेल करने में चूक नहीं रहे। वह पकड़े गए आरोपियों को छोड़ दे रहे हैं। पीड़ित किसान मनोज शुक्ला, हरीश कुमार, सचिन गुप्ता आदि ने अफसरों को पत्र देकर बताया है कि पांच मुकदमों में चार्जशीट लग चुकी है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर लगाकर उनकी संपत्ति को जब्त किया जाए। पुलिस-प्रशासन इसी संपत्ति से उनके नुकसान की भरपाई कराए।
आईसीएल ग्रुप के अधिकारियों ने सैकड़ों निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी कर ली। समय पूरा होने पर निवेशकों ने जमा रकम मांगी तो उसे लौटाने से साफ इन्कार कर दिया। मई में निवेशकों ने आईसीएल के मालिक आरके गोला और उसके साथी जितेंद्र को पीटकर पुलिस के हवाले किया था। इसके बाद आरके गोला और उसके भाई अवधेश गोला के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस ने आरके गोला व जितेंद्र पर चार्जशीट भी लगा दी है। आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की बात कही जा रही थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। सूत्र बताते हैं कि बदायूं से जुड़े सत्तापक्ष के एक वरिष्ठ नेता से गोला बंधुओं की दोस्ती की वजह से पुलिस इस मामले में टालमटोल कर रही है। अपनी गाढ़ी कमाई गंवाने वाले निवेशकों ने एसएसपी कार्यालय में पत्र देकर आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने और उनकी सपित्ति जब्त किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ठगी के मामलों में गैंगस्टर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का मामला हो या आईसीएल ग्रुप के धंधेबाजों का, सभी के खिलाफ गैंगस्टर लगाकर संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई कराई जाएगी। - डॉ. राकेश सिंह, आईजी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें