फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बरेली मंडल की टीम ने रचा इतिहास, पहली बार प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में

Sat, 09 Nov 2024 02:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
हैंडबॉल की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली मंडल की टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई है। सेमीफाइनल में वाराणसी को 18-15 से हराकर टीम ने यह उपलब्धि हासिल। आज लखनऊ से होने वाले फाइनल में अगर टीम जीतती है तो पहली बार प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता की ट्रॉफी नाम करेगी।

विज्ञापन


अमेठी के डॉ. भीमराव आंबडेकर स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय सब-जूनियर बालक वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता के चौथे क्वार्टर फाइनल में बरेली मंडल ने 17-13 से अलीगढ़ मंडल को हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में बरेली का मुकाबला वाराणसी मंडल की टीम से हुआ।

बरेली से टीम लेकर गए मैनेजर हर्ष आनंद ने बताया कि सेमीफाइनल में टीम 18-15 से जीतकर शान से फाइनल में पहुंची। शनिवार को होने वाले फाइनल में बरेली की टीम लखनऊ से भिड़ेगी। बरेली मंडल की टीम के पहली बार फाइनल में पहुंचने पर कई वरिष्ठ खिलाड़ियों ने टीम को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉफी का वर्षों से है इंतजार
हैंडबॉल के कोच हेमंत कुमार ने कहा कि बरेली में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन खेल में हार-जीत का सिलसिला चलता रहता है। अब तक टीम सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी थी। पहला मौका है जब हम फाइनल खेलेंगे। ट्राॅफी का वर्षों पुराना इंतजार खत्म कराने के लिए हम अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। जिला हैंडबॉल संघ के सचिव फसील बेग ने कहा कि बरेली के फाइनल में पहुंचने के बाद कई खिलाड़ियों को इससे प्रेरणा मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें