फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: छात्रा ने फोन पर बात करते-करते खा लिया जहर, अस्पताल में मौत

Fri, 03 Dec 2021 02:27 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

छात्रा को अस्पताल ले जाने वाले पड़ोसी ने बताया कि छात्रा यहां किराये पर रहकर एक इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। गुरुवार देर रात करीब दो बजे वह किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान बात करते-करते उसने जहर खा लिया। पड़ोसी ने बताया कि तबियत बिगड़ने पर उसने छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में सुभाष नगर के मोहल्ला मढ़ीनाथ में बदायूं निवासी 17 वर्षीय किशोरी किराये पर रहती थी। गुरुवार देर रात वह फोन पर बात कर रही थी, जिसके बाद अचानक उसने जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


छात्रा को अस्पताल ले जाने वाले पड़ोसी ने बताया कि छात्रा यहां किराये पर रहकर एक इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। गुरुवार देर रात करीब दो बजे वह किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान बात करते-करते उसने जहर खा लिया।

पड़ोसी ने बताया कि तबियत बिगड़ने पर उसने छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छात्रा के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किशोरी किससे बात कर रही थी, जिसके बाद अचानक उसने जहर खा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें