फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Rules: दिल्ली से मिजोरम तक नियमों को रौंद रहे बरेली के चालक, 76 लोगों के डीएल हुए निलंबित

Thu, 30 Jan 2025 02:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली मंडल के लोगों ने उत्तर प्रदेश में ही नहीं, दूसरे राज्यों में भी यातायात नियमों का उल्लंघन किया है। इन लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने के साथ ही उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई के बाद भी बरेली परिक्षेत्र के लोग यातायात नियमों का पालन करने के लिए संजीदा नहीं हैं। उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाण, असम, मिजोरम, राजस्थान से लेकर पश्चिमी बंगाल तक बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के लोगों ने यातायात नियम तोड़े हैं। इसको लेकर मंडल के चारों जिलों में इन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) छह महीने के लिए निलंबित किए गए हैं।

विज्ञापन

 
सड़क हादसों और हादसों में मौतों के मामले में बरेली प्रदेश के शीर्ष 20 जिलों में शामिल है। ऐसे में यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती भी की जाती है। परिवहन विभाग ने एक जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक मंडल के चारों जिलों में कुल 424 ड्राइविंग लाइसेंस छह माह के लिए निलंबित किए हैं। इनमें बरेली के 130 डीएल शामिल हैं। 

स्कूलों में रखे जाएंगे सेनेटरी पैड: बरेली में छात्रा के साथ हुई घटना के बाद DIOS के निर्देश, जानें पूरा मामला
विज्ञापन


गौर करने की बात यह है कि इन 130 में से 72 लोगों ने अन्य प्रदेशों और 35 लोगों ने अन्य जनपदों में वाहन चलाने के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं किया। स्थानीय स्तर पर केवल 19 लोगों ने ही बार-बार यातायात नियमों को तोड़ा। 

यातायात नियमों को तोड़ने के मामले में बदायूं भी पीछे नहीं है। यहां के 109 लोगों के डीएल निलंबित किए गए हैं। इनमें 16 लोगों ने अन्य प्रदेशों और 56 लोगों ने अन्य जिलों में बार-बार यातायात नियमों को तोड़ा। पीलीभीत में 92 और शाहजहांपुर में 93 लोगों के डीएल निलंबित किए गए हैं। 

विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की संस्तुति पर ज्यादा कार्रवाई
अन्य प्रदेशों में यातायात नियमों को तोड़ने के मामले में डीएल निलंबन करने की कार्रवाई ट्रैफिक पुलिस की संस्तुति पर ज्यादा की गई है। अन्य राज्यों से बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के कुल 103 लोगों के डीएल निलंबन करने की संस्तुति ट्रैफिक पुलिस और 20 की परिवहन विभाग की ओर से की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें