फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विज्ञान प्रदर्शनी में बरेली का दबदबा, 14 प्रतिभागी राज्यस्तरीय मुकाबले में लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जीजीआईसी में मंगलवार को आयोजित राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान की मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बरेली का दबदबा रहा। अलग-वर्गों में 21 बाल वैज्ञानिक और पांच अध्यापक विजेता बने। विजेता प्रतिभागियों में से जिले के 14 प्रतिभागी राज्यस्तरीय मुकाबले में भाग लेंगे। प्रतियोगिता का मुख्य विषय सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी रहा।
विज्ञापन

मुकाबला तीन वर्गों में हुआ। जूनियर संवर्ग में कक्षा 6 से 10, सीनियर संवर्ग में कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थी और अध्यापक संवर्ग में शिक्षकों ने शिक्षण अधिगम सामग्री पर आधारित प्रदर्शनी लगाई। सीनियर वर्ग के उप विषय संसाधन प्रबंधन में बरेली की छात्रा अक्षारिका सक्सेना ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने बायो इंडस्ट्रियल रिवॉल्यूशन प्रोजेक्ट तैयार किया है। यह एसी की बाहरी वाली यूनिट से निकलने वाली दूषित वायु को काई (एलगी) के माध्यम से फिल्टर करता है। वहीं, प्राकृतिक खेती में प्रथम बरेली से उवैश, भोजन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में पीलीभीत से विपिन श्रीवास्तव ने पहला, यातायात एवं संचार में बरेली से राहुल कुमार, आपदा प्रबंधन में पीलीभीत के ज्येष्ठ प्रकाश ने पहला, गणितीय मॉडलिंग एवं कंप्यूटेशनल सोच में शाहजहांपुर की मनसा दीक्षित व उप विषय कचरा प्रबंधन में बरेली से सागर बाबू ने पहला स्थान हासिल किया।

अपने वर्ग में दिखाई प्रतिभा
जूनियर वर्ग में स्थिर मॉडल में उप विषय भोजन एवं स्वच्छता में प्रथम स्थान शाहजहांपुर की शीजा खान, उप विषय यातायात एवं संचार में प्रथम स्थान बरेली की सोनम, उप विषय प्राकृतिक खेती में प्रथम स्थान पीलीभीत की सुचि, उप विषय गणितीय मॉडलिंग एवं कंप्यूटेशनल सोच में प्रथम स्थान शाहजहांपुर की तपस्या कश्यप, उप विषय कचरा प्रबंधन में प्रथम स्थान बरेली की आहना मेहरोत्रा, उप विषय संसाधन प्रबंधन में प्रथम स्थान बरेली के अमन वर्मा राज्य स्तर पर चयनित हुए ।
विज्ञापन



सात मॉडल रहे प्रथम
जूनियर वर्ग की क्रियाकारी मॉडल के उप विषय प्राकृतिक खेती में बरेली से दैविक जोशी प्रथम, यातायात एवं संचार में बरेली के केशव प्रथम, आपदा प्रबंधन में बरेली से अर्जुन प्रथम, गणितीय मॉडलिंग एवं कंप्यूटेशनल सोच में शाहजहांपुर के सुब्रत तिवारी प्रथम, कचरा प्रबंधन में बरेली से कृतिका गंगवार प्रथम, संसाधन प्रबंधन में बरेली के कृष्णा प्रथम, भोजन, स्वास्थ्य व स्वच्छता में शाहजहांपुर के समर गंगवार प्रथम स्थान पर रहे।

चार दिन चलेगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
अध्यापक संवर्ग में उप विषय भोजन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में शाहजहांपुर की कोमल दीक्षित प्रथम, आपदा प्रबंधन में बरेली के कल्पवृक्ष रस्तोगी प्रथम, गणितीय मॉडलिंग एवं कंप्यूटेशनल सोच में बरेली की श्रद्धा मौर्य प्रथम, संसाधन प्रबंधन में पीलीभीत के सर्वेश गंगवार प्रथम पायदान पर रहे। 10, 11, 12, व 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीन वर्गों के विजेता प्रतिभाग करेंगे। शुभारंभ उप शिक्षा निदेशक गजेंद्र कुमार, उप प्रधानाचार्य अनु पाराशरी व जिला विज्ञान समन्वयक देवेंद्र कुमार ने किया। संचालन श्वेता शर्मा व दिव्या अग्निहोत्री ने किया। इस दौरान उर्मिला गंगवार, नम्रता पालीवाल, एकता शर्मा, अर्चना त्रिवेदी, शबनम इदरीसी उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें