बरेली। दिवाली पर पटाखों के धुएं ने बरेली मंडल की हवा काे दमघोंटू बना दिया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 195.5 दर्ज हुआ। सर्वाधिक एक्यूआई शाहजहांपुर में 286 दर्ज हुआ। जो सेहत के लिहाज खतरनाक है। बदायूं का एक्यूआई सबसे कम 116 रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जारी आंकड़ों के अनुसार बरेली का एक्यूआई 13 वर्ष बाद दो सौ का आंकड़ा पार नहीं हुआ। एक्यूआई 192 दर्ज किया गया। पीलीभीत में एक्यूआई 185 रहा। दोनों जिलों की हवा सेहत के लिए सुरक्षित नहीं कह सकते। मंडल में बदायूं का एक्यूआई 116 रहा। शाहजहांपुर में पटाखों के धुएं से हवा सांस लेने लायक नहीं रही। एक्यूआई 268 दर्ज किया गया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी चंद्रेश कुमार का दावा है कि दिवाली पर ग्रीन पटाखों के जलने से एक्यूआई पिछले सालों के सापेक्ष कम रहा। आगे और सुधार की उम्मीद जताई है। ब्यूरो