फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली को मिलेंगे 1473 पुलिसकर्मी, प्रशिक्षण की तैयारी तेज, एसएसपी ने परखीं तैयारियां

Sat, 26 Apr 2025 09:47 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

यूपी पुुलिस भर्ती में चयनित इन रिक्रूटों का एक माह का प्रशिक्षण 20 जून से शुरू हो सकता है। प्रशिक्षण कराने के लिए पुलिस लाइन में व्यापक तैयारी की जा रही है। एसएसपी अनुराग आर्य ने शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लेकर जरूरी निर्देश दिए। 
विज्ञापन
पुलिस लाइन में एसएसपी व एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले को 1473 नए पुलिसकर्मी मिलने जा रहे हैं। नई भर्ती में चयनित इन रिक्रूटों का एक माह का प्रशिक्षण 20 जून से शुरू हो सकता है। इतनी बड़ी संख्या में प्रशिक्षण कराने के लिए पुलिस लाइन में बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने इन तैयारियों का जायजा लेकर जरूरी निर्देश दिए।

विज्ञापन


एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित बैरकों का निरीक्षण किया। बैरकों व अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निर्माणाधीन बास्केटबॉल कोर्ट, बरेली पुलिस इन्फोलाइन, परिवार परामर्श केंद्र एवं भोजनालय में जाकर भी स्थिति देखी।

एसएसपी ने आरआई हरमीत सिंह को बताया कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में रिक्रूट का बरेली पुलिस लाइन में प्रशिक्षण होना है। इसके लिए सभी संभावित औपचारिकताएं पूरी कर लें, किसी स्तर पर खामी नहीं रहनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के थानों में ही होगी तैनाती
विभागीय सूत्रों के मुताबिक जिन 1473 रिक्रूट का एक माह का जेटीसी प्रशिक्षण होना है उनमें 256 महिलाएं हैं। इन सभी की नियुक्ति बाद में बरेली जिले के विभिन्न थानों, प्रकोष्ठ व लाइन में की जाएगी। जबकि इनका प्रशिक्षण खत्म होते ही 800 महिला रिक्रूट का आरटीसी प्रशिक्षण शुरू होगा। यह प्रशिक्षण नौ माह का होगा, इसके बाद इन्हें प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें