फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंडल स्तरीय युवा उत्सव में बरेली जनपद का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्सव में मंडल के जिलों के युवाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा
विज्ञापन


बरेली। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, बरेली की ओर से बृहस्पतिवार को आईएमए हॉल में मंडल स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने किया। कार्यक्रम का निर्देशन जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार ने किया। उत्सव में मंडल के विभिन्न जनपदों से आए युवाओं ने लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन, पेंटिंग, डिलेमेशन, साइंस मेला और कहानी लेखन जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में जनपद बरेली की टीमों ने अपना दबदबा बनाया।
लोकनृत्य समूह में बरेली ने प्रथम, शाहजहांपुर ने द्वितीय और पीलीभीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत में जनपद बदायूं प्रथम, बरेली द्वितीय और पीलीभीत तृतीय स्थान पर रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में पीलीभीत को प्रथम और बरेली को द्वितीय स्थान मिला। कविता लेखन में बरेली ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पीलीभीत दूसरे स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता में बरेली प्रथम, शाहजहांपुर द्वितीय और बदायूं तृतीय स्थान पर रहे। कहानी लेखन में भी बरेली प्रथम और बदायूं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का सफल संचालन वंश चतुर्वेदी ने किया। आयोजन में कार्यक्रम प्रभारी एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी (फरीदपुर) अंकुर कुशवाहा, शेफाली, कोमल गौतम, फहद अली खान, फैसल खान, सोमेंद्र सिंह, अमित कुमार, सत्येंद्र कुमार और विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें