फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली ने रामपुर को 1-0 से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
72वीं अंतर जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता में हुआ महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला
विज्ञापन

बरेली। 72वीं अंतर जनपदीय बरेली जोन महिला व पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को रिजर्व पुलिस लाइन मैदान में बरेली और रामपुर की टीमें महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में भिड़ीं। इसमें बरेली की टीम ने रामपुर को 1-0 के अंतर से हराकर ट्रॉफी नाम की।

पुरुष वर्ग में पहला मुकाबला बरेली बनाम रामपुर के बीच खेला गया। इसमें बरेली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 के अंतर से जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में मुरादाबाद ने पीलीभीत को 3-1 के अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मुरादाबाद ने शाहजहांपुर की टीम को 4-0 से हराया। दूसरे मैच में बरेली की टीम ने अमरोहा को 3-0 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को मुरादाबाद और बरेली के बीच होगा। इस दौरान एसपी सिटी राहुल भाटी, एसपी (अपराध) मुकेश प्रताप सिंह, आरआई हरमीत सिंह, अजवीर सिंह, देवेंदर सिंह, प्रदीप कसाना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें