फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसएसपी अनुराग आर्य ने सिपाही को किया बर्खास्त, बिना बताए 1363 दिन रहा गैरहाजिर

Thu, 27 Feb 2025 09:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में ड्यूटी के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता के कारण एक सिपाही को नौकरी से हाथ धोना पड़ गया। बिना बताए 1363 दिन गैरहाजिर रहने पर उसे बर्खास्त कर दिया गया है।  
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने सिपाही सचिन तोमर को बर्खास्त कर दिया है। बिना कोई सूचना दिए लगातार ड्यूटी से गैरहाजिर रहने और अनुशासनहीनता करने पर उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


सचिन तोमर 12 जनवरी 2024 को बिना उच्च अधिकारियों को सूचना दिए चला गया था। इससे पूर्व वह वर्ष 2020 में ड्यूटी से बिना अवकाश/अनुमति के 180 दिन तक गैरहाजिर रहा। इसी तरह 2022-23 में 544 दिन और वर्ष 2023 में 229 दिन गैरहाजिर रहने पर उस पर कार्रवाई भी हो चुकी थी।

इसके बावजूद सिपाही ने अपनी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं किया। वह अपने सेवाकाल में 1363 दिन गैरहाजिर रहा। उसके खिलाफ कराई गई जांच के बाद एसएसपी ने बृहस्पतिवार को उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें