बरेली। बरेली कॉलेज ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए बीएससी बायो (प्रथम सेमेस्टर) और बीकॉम (प्रथम सेमेस्टर) की चौथी योग्यता सूची (मेरिट लिस्ट) रविवार को जारी कर दी। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मेरिट सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सोमवार को ही प्रवेश लेना होगा। इसके साथ ही कॉलेज प्रशासन ने परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए पंजीकरण कराने की तिथि को बढ़ा दिया गया है।
बीएससी जीव विज्ञान में ओपन महिला वर्ग के लिए 69.95 से 69.34 तक, ओबीसी ओपन के लिए 70.40 से 69.60 तक, ओबीसी महिला के लिए 69.54 से 69.39 तक, एससी ओपन वर्ग के लिए 62.58 से 59.46 तक, एससी महिला वर्ग के लिए 59.25 से 57.61 तक व ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 51.85 से 51.85 तक के विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। इसके साथ ही बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में ओपन के लिए 65.63 से 62.55 तक, ओपन महिला के लिए सभी विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएंगा। इसके साथ ही ओबीसी ओपन के लिए 48.20 से 40.41 तक व एससी वर्ग के सभी विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं।
बरेली कॉलेज की मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि दोनों ही पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक दिन का मौका दिया जा रहा है। इसके लिए छात्र- छात्राओं को सोमवार को प्रवेश लेना होगा। प्रवेश के लिए पात्र विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट https://bcollegeadmission.com/ पर लॉग इन कर संबंधित विषय का चयन करके फीस जमा कर सकते हैं। संवाद
- परास्नतक पाठ्यक्रम में आवेदन की तिथि बढ़ी
बरेली कॉलेज की ओर से चल रही प्रवेश प्रकिया के पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 31 जुलाई कर दी गई है। मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा के अनुसार विद्याथ्रियों के प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने को यह अंतिम मौका दिया गया है।