आठ सितंबर से महिला, दिव्यांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों के साथ आरक्षित वर्ग के लिए होंगे दाखिले
बरेली। बरेली कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में ओपन कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए वेबसाइट सोमवार को बंद कर दी जाएगी। इसके बाद बाकी सीटों पर आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों की कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स, बीबीए और बीसीए में भी प्रवेश चल रहे है।
स्नातक की प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए बरेली कॉलेज ने ओपन कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए शनिवार की देर शाम दूसरी मेरिट सूची जारी की थी। इसमें चयनित छात्र-छात्राओं को सात सितंबर तक ऑनलाइन दाखिला की प्रक्रिया को पूरा करना है। सोमवार की शाम को बरेली कॉलेज इस कैटेगरी में दाखिला के लिए अपनी वेेबसाइट को बंद कर देगा। इसे देखते हुए रविवार को कॉलेज में दाखिला लेने वालों की दौड़भाग जारी रही। हालांकि, कई बार वेबसाइट के काम न करने से भी अभ्यर्थियों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। प्रवेश समन्वय डॉ. राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि अब आठ सितंबर से सामान्य वर्ग की महिला, दिव्यांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित के साथ ही ओबीसी, एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश शुरू होंगे।