फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 करोड़ हाउस टैक्स बकाया होने पर बरेली कॉलेज का खाता सीज

Sat, 14 Mar 2020 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो बरेली ब्यूरो
विज्ञापन
Bareilly college
विज्ञापन

नगर आयुक्त के आदेश पर शुक्रवार को बरेली कॉलेज का एसबीआई बैंक का खाता सीज कर दिया गया। बरेली कॉलेज पर 14 करोड़ रुपये का हाउस टैक्स बकाया है। इसे लेकर नोटिस भी एक महीने पहले ही जारी किया जा चुका है, लेकिन कॉलेज की ओर से कोई जवाब न मिलने पर खाता सीज करने की कार्रवाई की गई।

बरेली कॉलेज पर वाटर और हाउस टैक्स का करीब 14 करोड़ रुपया बकाया है। इसे लेकर फरवरी माह में नगर निगम की टीम ने कॉलेज पहुंचकर प्रबंधन को डिमांड पत्र दिया था। इस पर उन्हाेंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्हें नोटिस भी दिया गया। कॉलेज प्रशासन ने इसका भी कोई जवाब नहीं दिया। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि इसके बाद बैंक को खाता सीज करने के लिए लिखा गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को बैंक ने खाता सीज करने की कार्रवाई कर दी। इधर, प्राचार्य अनुराग मोहन ने कहा कि निगम से पत्र मिलने के बाद उन्होंने शासन को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया था, लेकिन अभी तक शासन से कोई जवाब नहीं आया है, इसलिए नगर निगम को कोई जवाब नहीं दिया गया। उन्हाेंने खाता सीज करने की कार्रवाई को जल्दबाजी में उठाया गया कदम बताया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें