फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली कॉलेज ने जारी की कटऑफ, प्रथम चरण की काउंसलिंग आज से

Fri, 19 Jun 2026 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज की ओर से बृहस्पतिवार शाम स्नातक के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की कटऑफ जारी कर दी गई। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शुक्रवार से ऑनस्पॉट काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। बीए बीएससी, बीकॉम व स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों की भी कटऑफ अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। विद्यार्थियों को फॉर्म की हार्ड कॉपी के बजाय काउंसलिंग फॉर्म के साथ पहुंचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके सिंह ने बताया कि बीकॉम के प्रवेशार्थी सीधे फीस जमा कर सकते हैं, क्योंकि इसमें विषय चयन का झंझट नहीं है। इसलिए जो विद्यार्थी मेरिट में आते हैँ, उन्हें फीस जमा करने के बाद अपनी सीट लॉक करानी होगी। इस बार बीए में 2600 से अधिक प्रवेशार्थी पंजीकृत है।
बीए की मेरिट सूची में शामिल 650 विद्यार्थियों की काउंसलिंग प्रथम चरण में जाएगी। हालांकि, टीचरों की व्यस्तता इसमें बड़ी बाधा है। इसलिए शुरुआत में दो सौ विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा। विद्यार्थियों के सामने दो विकल्प हैं। वे या तो स्वयं विषय चयन करके फीस जमा कर दें या कॉलेज पहुंचकर काउंसलिंग कराएं। इसके बाद विषय चयन कर फीस जमा करें और सीट लॉक कराएं। काउंसलिंग की प्रक्रिया सभी विभागों में सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी। कोई समस्या हो तो अधिष्ठाता कार्यालय में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




जारी कटऑफ और काउंसलिंग का स्थानपाठ्यक्रम कटऑफ यहां होगी काउंसलिंग
बीए 97-69.80 बीएड विभाग
बीएससी बायो 97.20-73.80 जंतु विज्ञान विभाग
बीएससी गणित ओपन टू ऑल कक्ष संख्या एक
बीबीए 96.40-74.40 बीबीए विभाग
बीकॉम ऑनर्स 97.38-82.49 बीकॉम ऑनर्स विभाग
बीकॉम 93.40-61.80 विधि विभाग
बीसीए ओपन-78.50 बीसीए विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें