फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेजः 1500 छात्रों से वसूला कम शुल्क, 3.75 लाख का लगा चूना

विज्ञापन
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

बीएससी अंतिम वर्ष के हैं सभी छात्र, प्रत्येक से 250 रुपये कम लिए गए
विज्ञापन

मामला खुलने पर कॉलेज में मचा हड़कंप, वसूली का तलाशा जा रहा रास्ता

बरेली। कोरोना से मची अफरातफरी के बीच बरेली कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष के 1500 छात्र-छात्राओं से प्रति छात्र ढाई सौ रुपये कम शुल्क वसूल किया गया। इससे कॉलेज को करीब 3.75 लाख रुपये का चूना लग गया। मामला खुलने के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मचा है। प्राचार्य ने संबंधित स्टाफ से इस बारे में जानकारी विस्तृत देने और बकाया शुल्क वसूली का रास्ता तलाशने को कहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते शैक्षिक सत्र 2020-21 में पढ़ाई-लिखाई समेत सारी व्यवस्थाएं चौपट रहीं, इन्हें अब नए शैक्षिक सत्र में पटरी पर लाने की कवायद चल रही है। इस बार बरेली कॉलेज में भी कोरोना संक्रमण के चलते प्रवेश और शुल्क जमा करने समेत सारी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। शुल्क की वसूली एक एजेंसी के माध्यम से ऑनलाइन की गई थी, लेकिन स्थिति स्पष्ट न होने की वजह से बीएससी अंतिम वर्ष के 1500 छात्रों से प्रति छात्र 250 रुपये कम शुल्क वसूल किया गया। इस तरह कॉलेज को करीब पौने चार लाख रुपये का चूना लग गया। अब मामला खुलने के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मचा है। जिम्मेदार इस गड़बड़ी के लिए एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ हो रहे हैं।

बीएससी के कुछ छात्रों से चूक के चलते कम फीस वसूली गई है। इस बारे में जानकारी मांगी गई है। कोई बहुत बड़ी गड़बड़ी नहीं है, इसे ठीक करा लिया जाएगा। - डॉ. अनुराग मोहन, प्राचार्य, बरेली कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें