फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज परीक्षा- पहले दिन कक्ष निरीक्षक की रही कमी

Wed, 02 Mar 2016 01:43 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में हुई परीक्षा के पहले दिन परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से काफी भागमभाग रही। पहले दिन पहली पाली की परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की कमी रही। समस्याएं होने की पहली पाली की परीक्षा 15 मिनट देर से शुरू हो पाई। बरेली कॉलेज में पहली बार ऐसा हो रहा है कि शुरुआत में ही इतनी भारी संख्या छात्र संख्या की परीक्षा हो रही है। पहले दिन व्यवस्था बनाने में ही शिक्षकों को समय लग गया। पहली पाली में 4840, दूसरी में 3696 और तीसरी पाली में 4565 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। हर पाली में एक एसएस, चार एएसएस और 14 एएस की ड्यूटी लगाई गई है। एक दिन में 57 शिक्षक एसएस, एएसएस और एएस की ड्यूटी में लगेंगे। इसके अलावा 30 शिक्षकों की ड्यूटी उड़न दस्ते में लगाई गई है। पहली पाली में डॉ. एसके बैजल, दूसरी में डॉ. सुनीता शर्मा और तीसरी में डॉ. एके सक्सेना को वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष रहे। परीक्षा के दौरान उड़न दस्ते ने तीन छात्रों को नकल करने पर बुक कर दिया। ये छात्र पर्ची लेकर आए थे। पहली पाली की परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों का ड्यूटी चार्ट न पहुंचने की वजह से समस्या हुई। कुछ छात्रों ने पीने के पानी की समस्या बताई। इसके बाद कई जगह पर पानी रखवा दिया गया।  
विज्ञापन



परीक्षा छूटने के बाद बाहर लग गया जाम
बरेली। बरेली कॉलेज की परीक्षा छूटने के बाद परीक्षार्थियों की संख्या एक साथ बाहर निकली। इससे मुख्य गेट के बाहर जाम लग गया। गेट पर जाम हटाने वाला कोई नहीं था, इसलिए ऑटो, बाइक और बस वाले काफी देर तक निकलने की मशक्कत करते रहे। काफी देर के बाद यह जाम खुल पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें