फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज: बगैर आईडी कार्ड प्रवेश से रोका तो परीक्षार्थी ने चीफ प्रॉक्टर और शिक्षकों से की हाथापाई, निलंबित

Wed, 30 Aug 2023 08:15 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मंगलवार को दूसरी पाली में न्यू परीक्षा भवन में बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा थी। एक छात्र बिना आई कार्ड के केंद्र में प्रवेश कर रहा था, जब चीफ प्रॉक्टर ने उसे रोका तो वह भड़क गया और हाथापाई करने लगा। 
विज्ञापन
आरोपी छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली कॉलेज में बगैर आईडी कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर रहे छात्र को चीफ प्रॉक्टर समेत मौजूद शिक्षकों ने रोका तो उसने हाथापाई कर दी। प्राचार्य ने तत्काल छात्र को निलंबित कर बारादरी थाना पुलिस को सौंपा। 

विज्ञापन


परिजनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर छात्र को निष्कासित किया जाएगा। संबंधित सूचना रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति व अफसरों को भी भेज दी गई है।

बरेली कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डॉ. आलोक खरे के मुताबिक मंगलवार को दूसरी पाली में न्यू परीक्षा भवन में बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा थी। गेट पर वह भी जांच के लिए पहुंचे थे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए निर्धारित समय से 20 मिनट की देरी से एक छात्र पहुंचा। तेजी से चलकर वह परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने लगा। 

विज्ञापन

परीक्षार्थी ने की हाथापाई 

पीछे से उसकी शर्ट पकड़कर रोका गया तो वह आवेश में आ गया। शर्ट पकड़ने पर आपत्ति जताते हुए उसने उन्हें और वहां मौजूद अरविंद, महेश, महमूद समेत अन्य शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों से हाथापाई कर दी। दो शिक्षक और एक कर्मचारी को चोटें आईं। हंगामा होते देख अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उसे दबोचकर पुलिस हिरासत में दे दिया।

सूचना मिलने पर प्राचार्य प्रो. ओपी राय भी मौके पर पहुंचे। चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में प्राचार्य ने सभी शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारियों, अस्थायी, स्थायी कर्मचारियों के साथ मंथन किया। सभी की सहमति पर छात्र पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया। कॉलेज से तहरीर मिलने के बाद देर रात बारादरी थाना पुलिस ने आरोपी छात्र आकाश साहनी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान पुलिस तैनाती की मांग

शिक्षकों और कर्मचारियों ने बारादरी इंस्पेक्टर से परीक्षा की शुरुआत और छूटने के दौरान दो पुलिसकर्मियों की तैनाती के लिए कहा है। बताते हैं कि आरोपी छात्र की कक्षा में उपस्थिति बेहद कम रहती है। लिहाजा, वह कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर और अन्य शिक्षकों को पहचान नहीं सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें