फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक कक्षाएं शुरू कराने को प्राचार्य दफ्तर पहुंचे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान स्नातक की कक्षाएं बंद करने पर एनएसयूआई कार्यकर्ता मंगलवार को बरेली कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन के दफ्तर पहुंच गए। प्राचार्य को दिए ज्ञापन में उन्होंने स्नातक की कक्षाएं शुरू कराने के साथ दो और मांगे की हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन देने पहुंचे छात्रों ने कहा कि कॉलेज में परीक्षा भवन होने के बावजूद सेमेस्टर परीक्षाएं कक्षाओं में कराई जा रही हैं। इस वजह से स्नातक की कक्षाएं बंद कर दी हैं। उन्होंने कक्षाएं शीघ्र शुरू कराने की मांग की ताकि पाठ्यक्रम पूरा हो सके। इसके साथ ही गरीब छात्रों को स्वेटर और खिलाड़ियों को ट्रैक सूट शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है। इस दौरान फरहान अली, दिनेश गोला, अवनीश चौबे आदि मौजूद रहे। प्राचार्य ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें