फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज रोड पर पोल गिरा तो जिला अस्पताल रोड पर पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज से रोडवेज जाने वाले रास्ते पर शनिवार सुबह एक बिजली का पोल गिर पड़ा। सप्लाई चालू होने के कारण तारों में से चिंगारियां उठने लगीं। दुकानदारों के फोन करने पर विभाग ने शट डाउन लिया। वहीं जिला अस्पताल परिसर में लगा एक पेड़ देर रात तेज हवा से टूटकर गिर पड़ा। सुबह ही उसे हटवाया गया।
विज्ञापन

लोहे का पोल सड़क की तरफ गिरने से कुछ देर सड़क पर देर यातायात भी ठप रहा। गिरते वक्त तार टकराने से निकल रहीं चिंगारियां देखकर रोड पर भगदड़ मच गई। दुकानदार भी दुकानें छोड़कर भाग निकले। हाईटेंशन लाइन होने के कारण रहगीरों ने भी निकलने की हिम्मत नहीं दिखाई। कुछ देर में बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंचे तो उन्होंने पोल को खड़ा किया और उसकी मरम्मत कराई। इस बीच राहगीरों ने नगर निगम के पीछे वाली रोड से निकलना शुरू कर दिया। वहीं जिला अस्पताल परिसर में लगा एक पेड़ देर रात सड़क की तरफ गिर पड़ा। पेड़ बड़ा होने के कारण अयूब खां चौराहा आने वाले रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। सूचना पर पहुंची निगम की टीम ने पेड़ छंटवाकर हटवाया। सुबह तक रास्ता साफ कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें