फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज : 350 भारांक सर्टिफिकेट संदिग्ध, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फर्जी सर्टिफिकेट से भारांक हासिल कर लिए गए एडमिशन खतरे में आ गए हैं। प्रवेश समिति की अनुशंसा पर बरेली कॉलेज प्रशासन ने एनसीसी, एनएसएस, डिफेंस, दिव्यांग और खेलकूद के करीब 350 सर्टिफिकेट को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने बृहस्पतिवार को सर्टिफिकेट संबंधित विभागों को जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया के दौरान सामने आया कि एलएलबी में एडमिशन के लिए कुछ विद्यार्थियों ने फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट लगाकर भारांक हासिल किया है। इनमें से कुछ ने सुनने तो कुछ ने बोलने में दिक्कत का सर्टिफिकेट लगाया। ऐसे ही एलएलबी के एक एडमिशन में फर्जी डिफेंस सर्टिफिकेट लगाने की बात सामने आई। इसके अलावा एनसीसी, एनएसएस और खेलकूद के कुछ सर्टिफिकेट भी संदिग्ध बताए गए थे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस तरह दूसरों का हक मारने वालों पर अब कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रवेश समिति ने एनसीसी, एनएसएस, डिफेंस, दिव्यांग और खेलकूद के करीब दो दर्जन संदिग्ध सर्टिफिकेट चिह्नित किए। इन सर्टिफिकेट मुख्य प्रवेश समन्वयक डॉ. अनुराग मोहन ने जांच के लिए प्राचार्य को सौंपा तो उन्होंने संबंधित विभागों को इन्हें जांच के लिए भेज दिया है। कहा जा रहा है कि इनमें से जो सर्टिफिकेट फर्जी पाए जाएंगे, उनका एडमिशन निरस्त कर दिया जाएगा।
एनएसएस के सर्वाधिक संदिग्ध सर्टिफिकेट
संदिग्ध सर्टिफिकेट में से सर्वाधिक एनएसएस के करीब 150 हैं। इसके अलावा खेलकूद के 15, एनसीसी के 50, डिफेंस कोटा के 12 और दिव्यांग के 10 हैं। इसके अलावा कुछ अन्य भी हैं।
विज्ञापन

गड़बड़ी करने वालों में हड़कंप
सर्टिफिकेट जांच के भेजे जाने के बाद गड़बड़ी करने वालों में हड़कंप मचा है। अब यह सभी संबंधित विभागों में सेटिंग कर अपने फर्जीवाड़े का खुलासा रोकने की कोशिश में जुटा है। ऐसा माना जा रहा है कि फर्जीवाड़ा साबित होने पर इनके प्रवेश निरस्त होना तय है।

प्रवेश समिति ने एनसीसी, एनएसएस, डिफेंस, दिव्यांग और खेलकूद के कुछ संदिग्ध सर्टिफिकेट सौंपे थे। संबंधित विभागों को इन्हें जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अजय कुमार शर्मा, प्राचार्य बरेली कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें