फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज- अब ब्लैक लिस्ट में डाले जाएंगे उपद्रवी छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिछले दिनों कॉलेज में छात्र नेताओं ने जमकर हंगामा किया था। जो अब कॉलेज में पढ़ाई भी नहीं कर रहे हैं, लेकिन आए दिन इनकी नेतागीरी जारी है। इनके साथ ही कॉलेज में और भी अराजक तत्व घुस जाते हैं। इससे परिसर में पढ़ाई के बजाय अक्सर हंगामे का माहौल बना रहता है। इसे देखते हुए अब कॉलेज प्रशासन ने ऐसे छात्रों को ब्लैक लिस्ट में डालने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जानकारों के मुताबिक कॉलेज में ब्लैक लिस्ट सूची घोषित करने की प्रक्रिया काफी लंबी है। इसके लिए पूर्व के कई मामलों को खंगालना पड़ता है और फिर उसका सत्यापन होता है। ऐसे में नियमों के बावजूद किसी भी छात्र या पूर्व छात्र को ब्लैक लिस्ट करना आसान नहीं होता है। लंबी प्रक्रिया के चलते इस पर अड़ंगा लगने की भी संभावना रहती है। कॉलेज की चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि कॉलेज में पढ़ाई का माहौल बिगाड़ने में कई उपद्रवी छात्र शामिल हैं। पूर्व के छात्र और अध्ध्यनरत छात्रों की सूची बनाना आसान नहीं है। हालांकि, कार्यवाही शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों हुए हंगामे के बाद प्रशासन ने उपद्रवी छात्रों क ी सूची मांगी है। ताकि कॉलेज से इन्हें बाहर कर पढ़ाई सुचारु कराई जा सके। साथ ही, कैंपस में चल रही अराजक तत्वों की खुराफात कम हो सके।
नाम, पता और फोन नंबर भी होगा
बरेली कॉलेज में तैयार हो रही ब्लैकलिस्ट में उपद्रवी छात्रों का नाम, पता, मोबाइल नंबर, फोटो और पिता का नाम तक दर्ज होगा। ऐसे में सभी विभागों से पढ़ाई के बजाय हंगामा करने में धरे गए छात्रों की लिस्ट भी मांगी गई है। सूत्रों के मुताबिक कुछ छात्रों के नाम और उनका ब्योरा मिल चुका है, लेकिन पूरी तरह सूची तैयार नहीं हो सकी है। सूची तैयार होने के बाद उसे प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। ताकि भविष्य में कोई हंगामा हो तो प्रशासन की ओर से ब्लैक लिस्ट से मदद मिल सके। साथ ही, पिछले दो सालों तक प्र्रकाशित हुई खबरों की कटिंग भी सूची में संलग्न की जाएगी।
विज्ञापन

‘ कॉलेज में उपद्रव करने वाले छात्रों को ब्लैक लिस्ट किए जाने के लिए सूची प्रशासन ने तलब की है। इस बाबत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 15 अगस्त तक सूची के तैयार होने की संभावना है।’
विज्ञापन

- डॉ. वंदना शर्मा, चीफ प्रॉक्टर, बरेली कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें