फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली क्लब में फ्लावर शो  आज से, पांच तक चलेगा 

Sat, 04 Mar 2017 01:05 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Bareilly Club Flower Show Starting today, will run for five - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
फू ल को देखकर खुश होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। बरेली क्लब के वार्षिक फ्लावर शो में इस बार सिर्फ इंस्टीट्यूशनल फ्लोरल गार्डन में 115 लोगों ने भागीदारी की है। प्रदर्शनी कल शनिवार से शुरू होकर पांच मार्च तक चलेगी। 
विज्ञापन

व्यक्तिगत फ्लोरल और लॉन में क्रमश: 12, 14 और किचन गार्डन में छह आवेदन आए हैं। इस बार कैंट बोर्ड की ओर से कोई आवेदन नहीं आया है। वहीं आईवीआरआई पहली बार भाग लेगा। जज में शामिल डॉ. एमएस भटनागर, बलजीत सिंह, सनी चावला, ज्योति कपूर, राम गुप्ता शामिल हैं। इसके अलावा आबजर्वर में यूबी एरिया मुख्यालय, एमटीएन डिवीजन छह मुख्यालय, जेआरसी और जेएलए से एक -एक अधिकारी को नामित किया गया है। फूलों को काटकर उनको बोतल में सजाने की कैटेगरी इस बार बरेली क्लब के शो में शामिल नहीं है। सचिव रिटायर्ड कर्नल सीपीएस राठौर ने बताया कि लोगों के सुझाव आए थे कि कट फ्लावर से फूलों की बर्बादी होती है और उनका कोई खास औचित्य भी नहीं होता, इसलिए इस बार प्रदर्शनी में यह श्रेणी नदारद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें