फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली क्लब डिफेंस ने सिविल मेंबर्स को 25 रन से हराया

विज्ञापन
विजेता टीम। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

बरेली क्लब में एक दिवसीय मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन

विज्ञापन

बरेली। एकदिनी मैत्री क्रिकेट मैच में रविवार को बरेली क्लब डिफेंस ने बरेली सिविल मेंबर्स की टीम को 25 रन से हरा दिया।
डिफेंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए। जवाब में उतरी सिविल मेंबर्स की पूरी टीम 150 रन पर ही आउट हो गई। मेजर हिम्मत मैन ऑफ द मैच चुने गए। आदित्य मूर्ति को बेस्ट बैट्समैन का अवॉर्ड दिया गया। विंग कमांडर पोनप्पा को बेस्ट बॉलर चुना गया। सिविल टीम के कप्तान मनीष सहगल ने शानदार पारी खेली। कमेंट्री राजीव गुप्ता और एपी गोयल ने की। इस मौके पर बरेली क्लब के डायरेक्टर राजा चावला, विजय कपूर, सचिव सुनील ढींगरा, उमेश गौतम, मयंक सिंह, विपिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें