हवा सुधारने में सातवें पायदान पर बरेली
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से बीते दिनों जारी 130 शहरों की रिपोर्ट में हवा प्रदूषण मुक्त बनाने में बरेली सातवें पायदान पर है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया था कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत शहर में 96 किमी फुटपाथ पक्का किया गया। शहर की सड़कों के किनारे, डिवाइडरों पर पौधरोपण हुआ। एंटी स्मॉग गन, वाटर स्प्रिंकलर का प्रयोग हो रहा है। मियावाकी पद्धति से पौधरोपण व अन्य तरीके अपनाने से धूल के स्तर में प्रभावी कमी आई। इससे शहर वायु प्रदूषण मुक्त हुआ।