फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023: 'सपा उतारेगी जिताऊ प्रत्याशी', बरेली निकाय चुनाव प्रभारी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Tue, 04 Apr 2023 11:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सपा विधायक बृजेश यादव सोमवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तैयारियों में जुटने को कहा। 
विज्ञापन
सपा की बैठक में मौजूद नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) के बरेली निकाय चुनाव प्रभारी विधायक बृजेश यादव ने कहा कि जिताऊ दावेदार को ही पार्टी का टिकट दिया जाएगा। सपा कभी जाति, धर्म देखकर टिकट नहीं देती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की।

विज्ञापन


बृजेश यादव सोमवार को एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। जनता महंगाई की मार से परेशान है। वहीं, भाजपा नेता सत्ता के नशे में चूर होकर झूठ का प्रचार कर रहे हैं। जनता की गाड़ी कमाई को प्रचार में लुटा रहे हैं। जनता इस बार भाजपा को हार की सलामी देगी।

ये नेता रहे मौजूद 

इस दौरान पूर्व सांसद प्रवीन सिंह ऐरन, वीरपाल सिंह यादव, विधायक अताउर रहमान, शहजिल इस्लाम, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर, पूर्व महानगर अध्यक्ष जफर बेग, पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव, भगवत सरन गंगवार, सुल्तान बेग व हैदर अली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें