फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर/सीबीगंज। सीबीगंज और बिथरी क्षेत्रों में रविवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिथरी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर गांव नौगवां निवासी पंकज (30) बाइक से अपने दोस्त गांव नवदिया निवासी दीपक के साथ बरेली आ रहे थे। डोरिया चौराहे के पास सामने से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और उनके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सीबीगंज में परसाखेड़ा जीरो प्वाइंट के पास फतेहगंज पश्चिमी निवासी यासीन को रामपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में यासीन और पीछे बैठा उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें