फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: चौबारी मेले के चलते शहर में चार दिन बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, जानें डायवर्जन रूट

Fri, 20 Nov 2026 08:30 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

चौबारी मेले के मद्देनजर बरेली में 22 से 25 नवंबर तक भारी वाहनों और रोडवेज बसों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस ने बरेली-बदायूं रोड पर जाने से बचने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में चौबारी मेले को लेकर यातायात पुलिस ने चार दिनों तक भारी वाहनों और रोडवेज बसों के लिए डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था 22 नवंबर की सुबह आठ से 25 नवंबर की रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी। 

विज्ञापन


एसपी यातायात अकमल खान ने बताया कि मेले के दौरान बदायूं से आने वाले भारी वाहन भमोरा, देवचरा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर और बड़ा बाइपास होते हुए बरेली आएंगे। बदायूं से लखनऊ, शाहजहांपुर और पीलीभीत की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करेंगे।

लखनऊ, शाहजहांपुर, पीलीभीत और नैनीताल की ओर से बदायूं जाने वाले भारी वाहन भी इसी मार्ग से गुजारे जाएंगे। दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर से बदायूं जाने वाले भारी वाहनों को झुमका तिराहा से बड़ा बाइपास, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा और भमोरा होकर गुजारा जाएगा। लखनऊ और शाहजहांपुर से दिल्ली, रामपुर व मुरादाबाद जाने वाले वाहन फतेहगंज पूर्वी, बड़ा बाइपास, विलयधाम, बिल्वा और झुमका तिराहा होकर जाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यहां भारी वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित
देवचरा से कोई भारी वाहन या रोडवेज बस रामगंगा चौबारी मेले की ओर नहीं जा सकेगी। इसी तरह चौपुला और बुखारा मोड़ से भी भारी वाहनों व रोडवेज बसों को मेले की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।

एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा और गंगा स्नान मेले की वजह से चौबारी और आसपास के इलाके में श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। ऐसे में यातायात पुलिस ने लोगों से आह्वान किया है कि 22 से 25 नवंबर तक बरेली-बदायूं रोड की ओर जाने से बचें। वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने का प्रयास करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें