फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2026: खून से सने थे हाथ, बरेली सेंट्रल जेल के बंदियों ने परीक्षा पास कर बिखेरी कामयाबी की चमक

Fri, 24 Apr 2026 06:41 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा में बरेली सेंट्रल जेल के कई बंदियों ने कामयाबी का परचम लहराया है। सेंट्रल जेल में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। जेल के अफसरों ने परीक्षा पास करने वाले बंदियों को मिठाई खिलाई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी हुआ तो बरेली सेंट्रल जेल में भी जश्न का माहौल रहा। खून से सने हाथों ने कामयाबी की चमक और स्याही की महक बिखेरी। जेल के कई बंदी पास हुए हैं। यहां दूसरी जेल के बंदियों ने भी परीक्षा दी थी। उन्होंने भी कामयाबी का परचम लहराया है।

विज्ञापन


सेंट्रल जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक अविनाश कुमार गौतम ने बताया कि उनकी जेल के 12 बंदियों ने इंटर की परीक्षा दी, इनमें 10 प्रथम और दो द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। मोहम्मद रियान को सर्वाधिक 75 फीसदी अंक मिले। हाईस्कूल परीक्षा में शामिल जेल के सभी आठ बंदी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसी जेल परिसर में परीक्षा देने वाले दूसरी जेलों के आठ अन्य बंदी भी प्रथम श्रेणी से पास हुए और हाईस्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सर्वाधिक 77 फीसदी नंबर मोहम्मद उस्मान के रहे।

विज्ञापन

जिला जेल बरेली का ये रहा परिणाम
जिला जेल के तीन बंदियों ने सेंट्रल जेल में परीक्षा दी थी। तीनों ही प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं। जबकि हाईस्कूल में एक ही बंदी ओमकार सिंह ने परीक्षा दी और 77 फीसदी अंक से पास हुआ। सभी ने जेल से बाहर जाने के बाद समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का संकल्प लिया है। जिला जेल मुरादाबाद के तीन बंदियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। इनमें से आकाश कुमार फेल हो गया। हाईस्कूल की परीक्षा में मुरादाबाद का एक ही परीक्षार्थी था, जो पास हो गया। 

रामपुर जिला जेल के एक परीक्षार्थी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी और दूसरा स्थान पाया। तीन परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। तीनों प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। पीलीभीत के दो बंदियों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। दोनों ही प्रथम श्रेणी में पास हो गए। बिजनौर जेल के एक बंदी ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। उसने 66 फीसदी अंक हासिल किए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें