फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: कार अनियंत्रित होकर शारदानहर में गिरी, चार लोगों की दर्दनाक मौत, एक की तलाश जारी

Fri, 14 May 2021 11:22 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

हादसे में धामपुर मुड़िया निवासी दीपक पुत्र रामासरे व रमुवापुर सिकटिहा के तीन लोग समेत चार लोगों की मौत हुई है। दो लोग संजय और तरुण गुप्ता निवासी रमुवापुर सिकटिहा कार की डिग्गी का गेट खोलकर किसी तरह बाहर निकलकर बचे हैं। 
विज्ञापन
शारदा नहर की रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरी कार, मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ क्षेत्र में रौली गांव के समीप तिलक समारोह से लौट रही एक कार शारदा पोषक नहर की रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरी। हादसे में एक बच्चे समेत चार की मौत हो गई। घटना गुरुवार देर रात डेढ़ बजे की है। जानकारी के मुताबिक कार सवार लोग रमुआपुर सिकटिहा गांव के निवासी थे। वह धौरहरा के शाहपुर अमेठी गांव में तिलक समारोह से देर रात गांव लौट रहे थे। लापता चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन


हादसे में धामपुर मुड़िया निवासी दीपक पुत्र रामासरे व रमुवापुर सिकटिहा के तीन लोग समेत चार लोगों की मौत हुई है। दो लोग संजय और तरुण गुप्ता निवासी रमुवापुर सिकटिहा कार की डिग्गी का गेट खोलकर किसी तरह बाहर निकलकर बचे हैं। 

जानकारी के मुताबिक मृतक दीपक की साली का रमुवापुर में तिलक था। जहां, से कार सवार सात लोग वापस लौट रहे थे। ड्राइवर लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। जबकि, घटना की जानकारी लगने पर साढ़े चार बजे सुबह ही एसपी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से कार को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें