फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला रेगु इवेंट में बरेली ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेपक टाकरा उत्तर-प्रदेश एसोसिएशन की ओर से आयोजित 20वीं उत्तर प्रदेश महिला व पुरुष राज्य चैंपियनशिप का रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। इसमें महिला रेगु इवेंट में बरेली ने लखनऊ को 2–0 से हराकर चैंपियन का तमगा हासिल किया। पुरुष वर्ग में शामली विजेता बना। इसमें बरेली ओवरऑल चैंपियन बनी।
विज्ञापन

महिला वर्ग रेगु इवेंट के पहले सेमीफाइनल में बरेली ने बागपत को 2-0 से व दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ ने पीलीभीत को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल में बरेली ओर लखनऊ के बीच हुई भिड़ंत में बरेली ने लखनऊ को 2–0 से हराया।

वहीं पुरुष रेगु इवेंट में हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में शामली ने फिरोजाबाद को 2-0 से व दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ ने महोबा को 2-0 से मात दी। इस बीच फाइनल मुकाबला शामली और लखनऊ के मध्य खेला गया, जिसमें शामली लखनऊ को 2-0 से हराकर चैंपियन बना।
विज्ञापन


झारखंड के राज्यपाल ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
प्रतियोगिता के समापन पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की ओर से खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें क्वाड इवेंट में महिला वर्ग की विजेता लखीमपुर टीम व पुरुष वर्ग की विजेता बरेली टीम को पदक और ट्रॉफी प्रदान की गई।

सेपक टाकरा एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव सुमिल एस सीरिया, प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, बॉक्सिंग कोच जयंत गंगवार, राष्ट्रीय कोच बीए शर्मा, संयुक्त सचिव तान सिंह, अध्यक्ष कार्तिक आनंद, गोकुलदास महिला महाविद्यालय, मुरादाबाद की प्राचार्य डॉ. चारु मेहरोत्रा आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें