फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महाकुंभ में कॉटेज के नाम पर बरेली के व्यवसायी से 53 हजार की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

Mon, 27 Jan 2025 10:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

शातिरों ने महाकुंभ में कॉटेज बुकिंग के नाम पर ठगी कर ली। शातिरों ने बरेली के व्यवसायी से 53 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। उन्हें फर्जी बुकिंग लेटर भेज दिया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के अरैल क्षेत्र में कॉटेज बुकिंग के नाम पर बरेली के व्यवसायी से 53 हजार रुपये ठग लिए गए। ठग ने उन्हें परमार्थ कुंभ कॉटेज के नाम पर फर्जी बुकिंग लेटर भी भेजा। व्यवसायी ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


व्यवसायी ऋषभ बरेली के इज्जतनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने महाकुंभ में आने के लिए इंटरनेट पर सर्च किया तो उन्हें परमार्थ कुंभ कॉटेज नाम से वेबसाइट मिली। इस पर दिए नंबर पर संपर्क करने पर बताया गया कि कंपनी के कॉटेज अरैल सेक्टर 25 में है। इस नंबर से परमार्थ कुंभ मेला प्रयागराज के नाम से व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया था। व्हाट्सएप पर ही उन्हें कुछ तस्वीरें भी भेजी गईं। 

पिता के कहने पर उन्होंने दो कॉटेज के लिए 53,050 रुपये का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग के जरिये बताए गए खाते में कर दिया। बुकिंग लेटर में रहने के साथ ही खाने व नाश्ते की भी सुविधा देने की बात लिखी थी। हालांकि, इसके बाद खुद कंपनी का अफसर बताने वाले ने फोन उठाना बंद कर दिया। बुकिंग लेटर पर जो जीएसटी नंबर लिखा था, वह आदित्य बिड़ला मनी लिमिटेड का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें