बरेली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बुधवार को अंडर-16 वर्ग के मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन एसआरएमएस खेल मैदान में किया गया। इसमें बरेली की टीम ने पीलीभीत को 132 रनों से हराया।
विज्ञापन
बरेली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 43 ओवर में छह विकेट खोकर 269 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी पीलीभीत की पूरी टीम 34.1 ओवर में 107 रन पर ही सिमट गई। तन्मय ने 51 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए विधान गंगवार व विधान पांडे ने दो-दो विकेट लिए।