फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: पांच साल बाद बरेली-बांदीकुई पैसेंजर का नियमित संचालन शुरू, आगरा-राजस्थान का सफर हुआ आसान

Sun, 01 Feb 2026 12:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो गया है। यह ट्रेन कोरोना काल में बंद कर दी गई थी। लंबे समय से इसके संचालन की मांग उठ रही थी। अब इस ट्रेन के संचालन से बरेली से आगरा और राजस्थान का सफर आसान हो गया है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच साल के बाद 54356-55 बरेली-बांदीकुई पैसेंजर का नियमित संचालन शुरू हो गया है। शुक्रवार रात 54356 बरेली-बांदीकुई पैसेंजर निर्धारित समय से 10 मिनट देरी से रात 9:15 बजे चलने के बाद 3:03 घंटे की देरी से शनिवार दोपहर 12:53 बजे बांदीकुई पहुंची। शनिवार को 54355 बांदीकुई-बरेली पैसेंजर दोपहर 5:45 बजे बांदीकुई से छूटी। यह गाड़ी रविवार सुबह 6:55 बजे बरेली पहुंची। 

विज्ञापन

रेलवे के आंकड़ों के अनुसार दो दिन में 1860 यात्री अप-डाउन गाड़ी में यात्रा के लिए अनारक्षित टिकट खरीद चुके हैं। बरेली-बांदीकुई पैसेंजर का संचालन कोरोना काल में बंद कर दिया गया था। अनाक्षित श्रेणी की यह गाड़ी 55 स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए 418 किलोमीटर दूरी तय करती है। ऐसे में लंबे समय से ट्रेन के नियमित संचालन की मांग की जा रही थी। रविवार रात ट्रेन का बरेली से चलने के बाद बिशारतगंज, आंवला, चंदौसी समेत कई स्थानों पर स्वागत किया गया। 

विज्ञापन

तीन जोड़ी सुपरफास्ट ट्रेनें अब मेल-एक्सप्रेस के रूप में दौड़ेंगी
बरेली होकर गुजरने वाली तीन सुपरफास्ट गाड़ियां अप्रैल से मेल-एक्सप्रेस के रूप में दौडेंगी। रेलवे ने इन गाड़ियों का नंबर बदल दिया है। समय सारिणी में भी कुछ बदलाव किया जाएगा। 14 अप्रैल से गाड़ियों का संचालन नए नंबर से शुरू कर दिया जाएगा। देहरादून-हावड़ा और जम्मूतवी-हावड़ा के बीच चलने वाली यह सुपरफास्ट गाड़ियां लेटलतीफी का शिकार रहती हैं। 

ऐसे में रेलवे ने इनको सुपरफास्ट के स्थान पर मेल-एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को इस संबंध में रेलवे की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया। सुपरफास्ट के स्थान पर मेल-एक्सप्रेस के रूप में इन गाड़ियों का संचालन शुरू होने के बाद किराया भी कुछ कम हो जाएगा। 

मौजूदा नंबर 
12327-28 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस
12369-70 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस
12331-32 हावड़ा-जम्मू हिमगिरि एक्सप्रेस

नए नंबर
13035-36 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस
13037-38 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 
13041-42 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें