अनुष्का को किया गया सम्मानित
अनुष्का ने बताया कि वह वर्तमान में अपनी पढ़ाई को पूरा कर रही हैं और साथ ही योगासन की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करती हैं। उन्होंने कई बार योगासन का प्रदर्शन करके पदक हासिल किए हैं। अनुष्का को यूनाइटेड किंगडम के लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया है। इसके अलावा उन्हें आयोजन समिति की ओर से भी प्रतिभागी पत्र और सम्मान दिया गया है।