फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः बीच सड़क पर खड़ी रोडवेज बस से जाम में फंसी एम्बुलेंस, विधायक भड़के

Tue, 22 Jan 2019 03:19 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे रोडवेज बस अड्डे के सामने बीच सड़क पर चालक ने बस खड़ी कर दी। इससे वहां जाम लग गया। विधायक सदर योगेश वर्मा की गाड़ी उस जाम में फंस गई। विधायक की कार के पीछे एम्बुलेंस फंस गई। 

विज्ञापन


इस पर विधायक उतरे और एम्बुलेंस में मरीज देख भड़क गए। उन्होंने साथियों समेत बीच सड़क पर बस खड़ी होने का विरोध करते हुए डिवाइडर पर बैठ कार्रवाई होने तक न हटने का एलान कर दिया। 

विधायक के सड़क पर बैठने की खबर से प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर एसडीएम डॉ. अरुण कुमार सिंह और सीओ सिटी/एएसपी आरके वर्मा पहुंच गए। दोनों अधिकारियों की कार्रवाई और जाम न लगने देने के आश्वासन और मान-मनौव्वल पर विधायक मान गए और घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें