फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिशारतगंज में दो घंटे खड़ी रही बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन

Sat, 13 Jun 2026 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। बरेली से अलीगढ़ जा रही पैसेंजर ट्रेन को शुक्रवार सुबह बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर दो घंटे तक रोका गया। इससे परेशान यात्रियों ने रेलवे के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। दैनिक यात्रियों ने उपेक्षा का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

यात्रियों के अनुसार, बरेली-चंदौसी-अलीगढ़ रेलमार्ग उत्तर रेलवे की ब्रांच लाइन है। इस कारण इस रूट की पैसेंजर ट्रेनों को अधिकारी प्राथमिकता नहीं देते हैं। मुरादाबाद कंट्रोल पर बैठे अधिकारी अक्सर इन ट्रेनों को रामगंगा व बिशारतगंज जैसे स्टेशनों पर घंटों रोककर मेल ट्रेनों को पास कराते हैं। बरेली-अलीगढ़ और बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेनों का घंटों खड़ा रहना अब आम बात हो गई है। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों का दैनिक कार्यक्रम बिगड़ जाता है। शुक्रवार को 54352 पैसेंजर ट्रेन सुबह 5:15 बजे बरेली से चलकर 5:59 बजे बिशारतगंज पहुंची। करीब दो घंटे रोके जाने के बाद यह ट्रेन 7:53 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।

बांदीकुई से बरेली आ रही एक अन्य पैसेंजर ट्रेन भी शुक्रवार को दो घंटे देरी से पहुंची। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नानक राम सागर ने मुरादाबाद के डीआरएम से इस रूट की पैसेंजर ट्रेनों की संचालन व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें