फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डॉक्टर बनने की खुशी में की थी पार्टी... मौत खींच ले गई, शादी से एक माह पहले ही टूटी दीपक की जिंदगी की डोर

Fri, 15 Mar 2024 12:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
Bareilly Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात हुए हादसे में राजश्री मेडिकल कॉलेज के दो छात्रों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों छात्र अंतिम परीक्षा देने के बाद डॉक्टर बनने की खुशी में पार्टी करके लौट रहे थे, इस बीच दो को मौत ने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे में मृत दीपक भाटी फरीदाबाद (हरियाणा) के साम भुवानी सेक्टर-89 और राहुल कुमार बिहार के सीवान जिले पकड़ी मोड़ गोशाला रोड के निवासी थे। वे एमबीबीएस 2019 बैच के छात्र थे। घायल किशन यादव उर्फ कृष्णा संभल जिले के गुन्नौर में मनोहर वाटिका चंदौसी रोड और आयुष पोरवाल इटावा के राजागंज पाली रोड भरथना के निवासी हैं। 

चारों की उम्र 23 से 24 साल के बीच है। ये दोनों भी एमबीबीएस 2019 बैच के छात्र हैं। चारों छात्रों की एमबीबीएस अंतिम वर्ष की परीक्षा चल रही थी। कॉलेज की प्रशासक संजू जोशी ने बताया कि बुधवार को इन लोगों का अंतिम पेपर था। वह बरेली के एक मेडिकल कॉलेज से परीक्षा देकर निकले थे। 
विज्ञापन


अंतिम पेपर होने के कारण चारों पार्टी करने के लिए बरेली में ही रुक गए। बुधवार रात जब कॉलेज की ओर लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। दीपक और राहुल मध्यमवर्गीय परिवार से थे। उन्होंने गरीबी और गांव व कस्बों में इलाज की व्यवस्था न होने की स्थिति करीब से देखी थी। 

शायद इसीलिए दोनों की सोच डॉक्टर बनकर ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों का इलाज करने की थी। दीपक भाटी घर-घर जाकर असहाय लोगों का इलाज करने की बात कहता था। राहुल का सपना ग्रामीण क्षेत्र में अस्पताल बनाकर गरीबों का निशुल्क इलाज करने का था।
 

क्रेन मंगाकर हटवाई कार
हादसे की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी धनंजय पांडेय की अगुवाई में पुलिस ने पहले बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद क्रेन मंगवाकर चारों को कार से बाहर निकाला। बाद में कार भी हटवाई।

 
विज्ञापन

एक महीने बाद थी दीपक की शादी
दीपक के चाचा नैन सिंह फरीदाबाद से भतीजे का शव लेने आए थे। उन्होंने बताया कि दीपक पांच साल से यहीं पढ़ रहा था। उसका एमबीबीएस पूरा हो गया था। बस रिजल्ट आने की देर थी। उन लोगों ने उसकी शादी तय कर दी थी। तिलक व गोद भराई की रस्में हो चुकी थीं। 18 अप्रैल को उसकी शादी होनी थी। इससे पहले ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें