बरेली जोन में अब तक निजामुद्दीन से लौटे 245 तब्लीगी जमात शामिल लोग मिले हैं। प्रशासन इस मामले में लगातार बरेली जोन को अपडेट दे रहा है, जिसके चलते यह कामयाबी हाथ लगी है। अब तक मुरादाबाद में 50, बिजनौर में 150, रामपुर में 15 , अमरोहा में 4, संभल में 18 व बरेली रेंज के शाहजहांपुर में 8 जमाती ट्रेस किए गए हैं। इन लोगों के मोबाइल जमात के दिनों में निजामुद्दीन मरकज के मोबाइल टावर की रेंज में आए थे।
एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र ने बताया कि इन सभी का सत्यापन कराया जा रहा है। कई लोग अपने घरों के अलावा दूसरे शहरों में भी हो सकते हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर सभी को क्वारंटीन में रखना प्राथमिकता होगी। गंभीर स्थिति होने पर चेकअप और उपचार आदि स्वास्थ्य विभाग कराएगा।