फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातों ने जाम कर दी शहर की सड़कें, चौपुला पर फंसी एंबुलेंस

विज्ञापन
बरात निकलने के कारण चौपुला पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

वैवाहिक आयोजनों के चलते चौपुला चौराहा, पीलीभीत बाईपास कालीबाड़ी में लगा रहा जाम

बरेली। शादियों का सीजन आते ही शहर की की यातायात व्यवस्था रात-दिन निकलने वाली बरातों से चरमरा गई है। किसी न किसी सड़क पर बरातों के चलते जाम लग रहा है। गुरुवार की रात बरातों के कारण चौपुला चौराहा, चौपुला पुल की सर्विस रोड व कालीबाड़ी में जाम लगा। गुरुवार रात चौपुला चौराहे पर लगे जाम में एंबुलेंस भी फंस गई।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से बारातों का असर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर पड़ने लगा है। दरअसल, बरातों के लिए शहर की सड़कों पर जगह-जगह मैरिज हॉल बने हुए हैं। रात हो या दिन किसी न किसी मैरिज हॉल में शादी की भीड़भाड़ रहती है। सबसे ज्यादा मैरिज हॉल पीलीभीत बाईपास व बदायूं रोड पर बने हुए हैं। इसके अलावा संजयनगर, डेलापीर, मिनी बाईपास आदि सड़कों पर भी मैरिज हॉल बने हुए हैं। ज्यादातर मैरिज हॉल में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, जिससे सहालग के समय इन सड़कों वाहन खड़े होने से जाम लग जाता है।
गुरुवार को भी यही हाल रहा। एक तो चौपुला पुल पर काम चल रहा है तो वहां दिन में जाम रहता ही है। अब रात में भी जाम की स्थिति हो गई है। चौपुला पर जाम में एंबुलेंस फंस गई। हालांकि कुछ ही देर में एंबुलेंस को रास्ता मिल गया। वहीं कालीबाड़ी में सड़क खुदी पड़ी है। इस कारण वहां भी रात में बैंड व लाइटों की गाड़ियां फंसी रही तो बारातें भी लोगों की लेट हो गईं। कालीबाड़ी के गड्ढों में बैंड की गाड़ियों के भी पलटने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें