फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन करेगी कारोना से बचाव का इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोरोना वायरस की वजह से डेढ़ सौ साल पुराना बार एसोसिएशन का होली मिलन कार्यक्रम इस बार रद्द कर दिया गया है। बार एसोसिएशन के सचिव अमर भारती के मुताबिक कोरोना से बचाव के लिए जिला जज के साथ बैठक करके न्यायालय परिसर के लिए एहतियाती कदमों पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

बार सचिव ने बताया कि कचहरी ऐसी जगह है जहां सर्वाधिक भीड़भाड़ रहती है। इसी कारण लोगों के संक्रमित होने का सबसे ज्यादा खतरा भी यहां पर है। जिला जज के अवकाश के होने के कारण इस बारे में चर्चा नहीं हो पाई । गुरुवार को बार अध्यक्ष के साथ जिला जज से मुलाकात कर एहतियातन उठाए जाने वाले कदमों पर वार्ता होगी। बार एसोसिएशन अपनी ओर से बार परिसर में मास्क रखने और जगह जगह पर साबुन और पानी रखने का इतंजाम करने पर विचार कर रही है। न्यायालय परिसर में इस तरह की व्यवस्था के बारे में भी जिला जज से बात की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधान मंत्री और गृहमंत्री की घोषणा के बाद होली मिलन कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें