फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव : जांच में 11 पदों के लिए सभी 80 आवेदन पाए गए सही

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बार एसोसिएशन के 11 पदों पर पांच जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए दो दिन चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान 80 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। मंगलवार को बार एसोसिएशन सभागार में नामांकन पत्रों की जांच की गई।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव जयपति ने बताया कि जांच में सभी 80 नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आठ नामांकनों को लेकर आपत्तियां आई थीं, लेकिन आपत्ति करने वालों के नाम नहीं थे। आपत्तियों के आधार पर भी नामांकन पत्रों की गहनता से जांच की गई। बुधवार को दोपहर दो से चार बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर छह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चार, उपाध्यक्ष पद पर सात, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चार, सचिव पद पर चार, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर नौ, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर पांच, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर चार, कोषाध्यक्ष पद पर छह, प्रबंध कार्यकारिणी वरिष्ठ पद पर 18 और प्रबंध कार्यकारिणी कनिष्ठ के पद पर 13 अधिवक्ताओं ने नामांकन कराए हैं।
नामांकन पत्रों की जांच में चुनाव अधिकारी बिशंभर कुमार आनंद, महावीर सिंह, राकेश कुमार सक्सेना, आनंद कुमार रस्तोगी, मोहम्मद जुबैर अमजद, रूप राम राना, प्रदीप कुमार आजाद, राम कुमार सारस्वत, खलीक-उर-रहमान, आलोक तायल, शांति पाल, प्रेम सिंह, अमित अवस्थी, पुनीत मिश्रा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें