फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बांसुरी ब्लास्टर जीती, मोहित के शतक से तूफानी टाइगर्स ने भी मारी बाजी

Sat, 10 Oct 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दिवंतग प्रो. श्याम बिहारी स्मृति प्रीमियर क्रिकेट लीग में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बरेली बांसुरी ब्लास्टर ने धमाका डेमोंस को सात विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में तूफानी टाइगर्स ने बरेली दबंग को 34 रनों से शिकस्त दी।
विज्ञापन




पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धमाका डेमोंस की टीम 16.5 ओवर में 113 रनों पर ढेर हो गई। गर्व राज ने 54 और हिमांशु ने 27 रन बनाए। बांसुरी ब्लास्टर की ओर से अंकुर यादव ने छह विकेट लिए। जवाब में बांसुरी ब्लास्टर ने 11.3 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। कुशाग्र सागर ने 48 और अंकुर यादव ने 34 रन बनाए। धमाका डेमोंस की ओर से सुबोध कुमार ने दो विकेट लिए। अंकुर यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।



दूसरे मुकाबले में तूफानी टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। कप्तान मोहित कुमार ने 49 गेंदों पर नौ छक्कों की मदद से 102 रन बनाए। बरेली दबंग के लिए शिव प्रताप शुक्ला ने तीन विकेट लिए। जवाब में बरेली दबंग की टीम 18.5 ओवर में 141 रनों पर ढेर हो गई। शिव प्रताप शुक्ला ने 85 और कप्तान प्रतीक पाल ने 25 रन बनाए। तूफानी टाइगर्स की ओर से ईशान राठौर ने चार, विवान और स्पर्श गंगवार ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें