फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में हाजिर हुआ बन्ने शाह.. पुलिस फिर शर्मसार

विज्ञापन
बन्ने शाह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

नवाबगंज कोतवाली की हवालात से भागे हत्यारोपी को डेढ़ महीने बाद भी नहीं कर पाई गिरफ्तार
विज्ञापन

फजीहत बचाने को बहाना, एनकाउंटर से बचने के लिए छोड़ गया यूपी
हरियाणा में दर्ज था डकैती का मामला, जमानत तुड़वाकर चला गया जेल

बरेली। नवाबगंज पुलिस अपनी ही लापरवाही से हवालात से फरार हुए बदमाश बन्ने शाह को गिरफ्तार करने में भी नाकाम रही। हाल ही में वह हरियाणा में डकैती के एक मामले में अपनी जमानत तुड़वाकर अदालत में हाजिर हो गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फजीहत बचाने के लिए अब नवाबगंज पुलिस दावा कर रही है कि बन्ने शाह इस बात से डरा हुआ था कि कहीं उसका एनकाउंटर न कर दिया जाए। इसके साथ उसका रिमांड लेने की तैयारी की जा रही है।
बन्ने शाह ने करीब डेढ़ महीने पहले नवाबगंज से सटे गांव ईद जागीर में रहने वाले अपने दोस्त सुबराती की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने सुबराती के परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद इस मामले में बन्ने शाह, आबिद और इसरार उर्फ नन्नू समेत तीन आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कई दिन तीनों को थाने में बैठाए रखने के बाद दस जून को सुबराती के भाई रजा बख्श की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आबिद और इसरार उर्फ नन्नू को तो जेल भेज दिया लेकिन मुख्य आरोपी बन्ने शाह को इसके बाद भी थाने की हवालात में कैद रखा। 11 जून की सुबह बन्ने शाह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद थाने में ही इसका दोष एक-दूसरे के सिर मढ़ने की कवायद शुरू हो गई। इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पर कुछ पुलिस वालों पर कार्रवाई हुई तो थाने के पूरे स्टाफ ने इंस्पेक्टर के खिलाफ बगावत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने जैसे-तैसे थाने में हुई बगावत का मामला निपटाया और बन्ने शाह को फिर गिरफ्तार करने का आदेश दिया लेकिन नवाबगंज पुलिस उसे तलाश नहीं कर पाई। हाल ही में बन्ने शाह हरियाणा में एक डकैती के मामले में अपनी जमानत तुड़वाकर अदालत में हाजिर हो गया और जेल चला गया। पुलिस के मुताबिक बन्ने लंबे समय गुड़गांव में रह चुका है। कई साल पहले उसने वहां पालम विहार इलाके में डकैती डाली थी। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद वह जमानत पर रिहा हुआ था। इस मामले में बुरी तरह किरकिरी होने के बाद अब पुलिस सफाई दे रही है कि बन्ने शाह को एनकाउंटर का डर था, इसीलिए उसने हरियाणा में सरेंडर कर दिया। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने बताया कि बन्ने शाह का रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें