फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिल्ली में बनी पोशाक पहनेंगे बांके बिहारी

Thu, 03 Sep 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में साज-सज्जा के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम तेज हो गया है। बुधवार को शहर के ज्यादातर मंदिरों में तैयारियां जारी रहीं।
विज्ञापन

श्री बांके बिहारी मंदिर में 36वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण जन्माष्टमी और श्री राधाष्टमी महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। मंदिर कमेटी से जुड़े लोगों ने बताया कि इस बार मंदिर को भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। बांके बिहारी और राधा रानी की विशेष पोशाक दिल्ली से मंगवाई जा रही है। मथुरा और वृंदावन के कलाकार कोलकाता से मंगवाए गए फूलों से मंदिर परिसर को सजा रहे हैं।
श्री हरि मंदिर में 66वें वार्षिक महोत्सव के तहत श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री राधा अष्टमी का 17 दिवसीय आयोजन तीन से 19 सितंबर तक किया जाएगा। मंदिर प्रबंध समिति के सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत तीन सितंबर को मलिक बंधुओं के संकीर्तन से होगी। चार सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुरजी का दिव्य शृंगार किया जाएगा। रात 12 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्राकट्य उत्सव और बधाई महोत्सव चलेगा।
विज्ञापन

पांच सितंबर को बुआ दाती संकीर्तन मंडल की ओर से भजनों की रसधारा बहाई जाएगी। छह सितंबर को शाम पांच बजे कलशयात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 12 सितंबर तक पठानकोट से पधारे अतुल कृष्ण शास्त्री प्रतिदिन शाम छह बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। कार्यक्रम मेंं जयपुर के कुमार गिरिराज, राजीव शास्त्री, महावीर शर्मा समेत अन्य लोग भजनों की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें