फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में दारू पार्टी करने वाले तीन अफसर सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नवाबगंज। उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक में ऋण जमा करने आने वाले किसानों से अवैध वसूली कर बैंक के अंदर दारू पार्टी करने के आरोपी तीन अफसरों को जांच में दोषी पाए जाने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने निलंबित कर दिया है। कार्रवाई की जानकारी से बैंक के अन्य कर्मचारियों में खलबली मच गई है।
भदपुरा ब्लॉक की उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक क्योलड़िया में ऋण जमा करने वाले किसानों से अवैध वसूली कर बैंक में दारू पार्टी करने का एक किसान ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। साथ ही किसानों ने मामले की शिकायत केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से भी की थी। केंद्रीय मंत्री ने बैंक अधिकारियों को जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने पीलीभीत के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक कुंवर विजय प्रताप सिंह और बरेली के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक संजय जैन को मौके पर जाकर जांच करने के आदेश दिए थे। जांच में आरोपी बैंक कर्मी दोषी पाए गए हैं। जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट बनाकर विभाग को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट मिलते ही विभाग ने बैंक के खजांची हरवीर यादव, अकाउंटेंट नंद किशोर और सहायक फील्ड आफिसर महेंद्र पाल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘बैंक में शराब पीने के मामले में बैक के खंजाची, अकाउंटेंट और सहायक फील्ड ऑफिसर की जांच कराई थी। जांच में तीनों दोषी पाए गए हैं। विभाग ने तीनों कर्मियों को निलंबित कर दिया है।’
- धर्मेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक उप्र. जिला सहकारी ग्राम विकास बैंक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें