पीएनबी कुतुबखाना ने मनाया स्थापना दिवस
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। कुतुबखाना स्थित पंजाब नेशनल बैंक का स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया। विशिष्ट अतिथि व पूर्व शाखा प्रबंधक राजेश टंडन ने ब्रांच का इतिहास बताते हुए कहा कि अब शाखा में लॉकर की सुविधा भी उपलब्ध है। शाखा प्रबंधक पल्लवी माहेश्वरी ने शाखा के टर्नओवर, चालू खातों और बचत खातों आदि के बारे में बताया। मौजूद ग्राहकों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान सर्किल कार्यालय के अधिकारियों के अलावा स्टाफ की स्वंय प्रकाश,रुचि मेहरोत्रा, नेहा पालीवाल, डालचंद्र, सुभाष आदि मौजूद रहे। ब्यूरो