बरेली के हाफिजगंज थाना पुलिस ने बिजनौर निवासी शख्स को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। रिठौरा चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता ने मोबीन खान नाम के जिस शख्स को गिरफ्तार किया है, वह बैंक की वसूली टीम का कर्मचारी है। मोबीन वैसे तो रिठौरा क्षेत्र के मुल्लापुर गांव में रहता है लेकिन उसने रिकॉर्ड में अपना पता बिजनौर के चांदपुर थाने के सराई गांव का लिखवा रखा है। मोबीन के पास से पुलिस ने दो विटारा ब्रेजा कार बरामद की हैं, जिन पर एक ही नंबर पड़ा है।
दरअसल बिजनौर के ही नसीम अहमद नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर मोबीन इनमें से एक कार को बिजनौर में एक बैंक के लिए चलाया जा रहा था और दूसरी कार मोबीन यहां बरेली में चलाता था। दोनों ही कारों के चेसिस व इंजन नंबर भी खुरचे हुए लग रहे थे। इनमें से एक कार गोरखपुर निवासी शख्स की कार के चेसिस नंबर पर चल रही थी। चौकी प्रभारी की ओर से मोबीन के साथ नसीम को भी आरोपी बनाया है। मामले की जांच कर रही है।