फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक काउंटर से थोक में नहीं मिलेंगे 500 के नोट

Tue, 03 Jan 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
500 के नोट का सच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरबीआई ने बरेली सहित देश के सभी बड़े शहरों को 500-500 के नोट की खेप भेज दी है लेकिन यह आदेश किए हैं कि कैश काउंटर से बड़ी धनराशि के लिए यह नोट नहीं दिए जाएंगे क्योंकि कालाधन एकत्रित करने वाले इनको डंप कर सकते हैं। नए नोट को एटीएम के माध्यम से देने के निर्देश दिए हैं, जिससे कि 
विज्ञापन

जनता में छोटे नोट का एक्सचेंज बना रहे।
केंद्रीय वित्त मंत्रालय का मानना है कि काला धन जमा करने वालों की नजर 500-500 के नए नोट पर है। वह बैंकों में गठजोड़ करके इन नोट की जमाखोरी के प्रयास में हैं। इस साजिश को रोकने के लिए बैंकों को सख्त निर्देश दिए हैं। त्रिस्तरीय चेकिंग होगी, कैश काउंटर के बाद बैंक के दूसरे अधिकारी तथा प्रबंधक नजर रखेंगे कि इन नोट को अधिक संख्या में किसी व्यक्ति को तो नहीं दिया जा रहा है। बडे़ उद्यमियों को दो-दो हजार के नोट ही दिए जाएं।
30 दिसंबर को नए नोट की आई खेप में 500 के 75 फीसदी नोट एटीएम के माध्यम से खाता धारकों को दिए जा रहे हैं। इस पूरे सिस्टम पर बैंकों की विजिलेंस के अलावा केंद्रीय खुफिया एजेंसियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘ आरबीआई के निर्देश पर 500 के अधिकांश नोट ग्राहकों को वितरित कराने के लिए एटीम में लगाए जा रहे हैं ’ सुनील शर्मा, चीफ प्रबंधक एसबीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें